श्रमिको के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु मिलेगी निःशुल्क शिक्षा-श्रम प्रवर्तन अधिकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया है कि श्रम विभाग में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण ग्राम पिपरा, सहजनवा जनपद गोरखपुर में किया गया है, जिसमें बोर्ड के अन्दर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे एवं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड से हो गयी हो, का वित्तीय वर्ष 2023-24 में कक्षा 6 में नामांकन किया जाना है। अटल आवासीय विद्यालय में सी०बी०एस०सी० पैटर्न पर निःशुल्क गुणवत्तापरक शिक्षा, लैब एवं बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक पाठ्यक्रम की सुविधा रहने, खाने-पीने की व्यवस्था है, जिससे वे सामाजिक रूप से बुद्धिमान और जिम्मेदार नागरिक बन सके।
बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन 01 वर्ष पुराना हो तथा जिनके बच्चे कक्षा 5 में पढ़ रहे है एवं उनका जन्म 01 मई 2012 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य हुआ हो, अटल आवासीय विद्यालय में अपने बच्चे का नामांकन कराने हेतु अपना आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त विकास भवन परिसर देवरिया में जमा कर सकते हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

7 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

8 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

8 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

8 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

8 hours ago