———1———
मौन वृक्ष में शांति के फ़ुल आते हैं,
जिसके फल संतुष्टि देकर जाते हैं।
संतुष्टि देकर जाते हैं मानव जीवन में,
मौन करता है का जीवन का उद्धार।
मौन का वृत्त यदि टूट जाता है कभी,
मचने लगता है चहुँओर हाहाकार।
आदित्य कहते हैं ध्यान रखिए यह,
मौन से बड़ा नहीं है कोई आचार।
———2———
यह युद्ध एक दिन ख़त्म हो जाएगा,
शांति की होगी तब जय जय कार।
ऐ युद्ध तेरा नामो निशाँ मिट जाएगा,
जब इंसानियत की होगी दरकार।
तेरा सारा वजूद ही मिट जाता है,
सदियों से रहा है गवाह इतिहास।
आदित्य धरती के नक्से तू बदलता है,
पर सारा संसार करता है तेरा उपहास। ‎
———3———
दुःख सुख रुख़ तेरा देता है प्रभु,
दीनन के दीनबंधु कहलाते हो।
किरपा बरसाते जाते हो हे प्रभु,
सबके आँगन के दिये जलाते हो।
तन मन निर्मल सबका करते प्रभु,
ज्ञान कपाट खुलवाकर जाते हो।
आदित्य मद लोभ रोग मिटा करके,
भक्तन के भक्त ख़ुद ही बन जाते हो।
———4———
आदि अनादि अनंत अखंड,
अछेद्य अभेद्य सुवैद्य प्रभू हैं।
निराकार हैं साकार भी हैं,
वही साक्षात ओंकार भी हैं।
महेश सुरेश गणेश औ शेष,
सदाशिव शंभु, सत्य शिव हैं।
आदित्य दीनबन्धु दीनानाथ हैं,
अनाथन के नाथ भोले नाथ हैं। ‎

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

6 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

6 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago