धूम धाम से मनाया जा रहा दशहरा भंडारे का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देशभर में दशहरे का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन दशमी तिथि पर विशेष रूप से मां दुर्गा, भगवान राम की पूजा की जाती है। इसके अलावा दशहरे पर हवन, पूजन और शस्त्र पूजा करने का विधान होता है। दशहरे की शाम को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को दहन विसेष रूप से किया जाता है। यह त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन 10 दिन से चलने वाले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। सलेमपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भभ्य मां दुर्गा के मूर्तियों की स्थापना हुई है । श्रद्धालुओं की भीड़ भी पंडालों में लग रही है । श्री विष्णु आदि उत्पत्ति समारोह सलेमपुर की तरफ से भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष मां दुर्गा की स्थापना की गई है ।संयोजक अभिषेक वर्मा ने बताया की समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago