पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल का दिलाया भरोसा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए सोमवार सुबह पुलिस ने ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान चलाया। पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख सड़कों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई। वहीं, महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के आसपास निगरानी करते हुए छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाना और नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना रहा।
सुबह की सैर पर निकले महिला और पुरुषों से पुलिसकर्मियों ने बातचीत की। इस दौरान उनकी समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सुझावों की जानकारी ली गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही पार्कों और प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान बुजुर्गों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस पहल का मकसद बुजुर्गों के मन से असुरक्षा की भावना दूर करना और जरूरत पड़ने पर पुलिस तक उनकी पहुंच आसान बनाना है।
सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई, जबकि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
महिला एवं बालिका सुरक्षा के तहत एंटी रोमियो टीमों ने स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली छात्राओं से बातचीत की। उन्हें किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर मदद मांगी जा सकती है।
‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का मकसद केवल संदिग्धों की जांच करना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना भी है। सुबह के समय सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी, बुजुर्गों से सीधा संवाद और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना इसी पहल का हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जनजागरूकता और एंटी रोमियो चेकिंग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

40 minutes ago

बेटे की मौत के बाद पिता ने खोली हॉस्टल व्यवस्था की पोल? निदेशक पर FIR, छात्रों ने सड़क पर उतरकर मांगा इस्तीफा

फोटो goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ट्रिपल आईटी के…

1 hour ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, SIR रोकने की मांग से गरमाई सियासत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के…

2 hours ago