Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedKGMU से एक साथ चार डॉक्टरों का इस्तीफा, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

KGMU से एक साथ चार डॉक्टरों का इस्तीफा, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से एक बार फिर बड़ी संख्या में डॉक्टरों के इस्तीफे की खबर सामने आई है। इस बार चार डॉक्टरों ने एक साथ अपनी सेवाएं छोड़ दी हैं। इस्तीफा देने वालों में डॉ. मनु अग्रवाल, डॉ. तन्वी भार्गव, डॉ. अशोक और डॉ. करण शामिल हैं।

खास बात यह है कि इन डॉक्टरों ने नोटिस पीरियड पूरा करने के बजाय तीन महीने का वेतन जमा कर तत्काल प्रभाव से संस्थान से खुद को मुक्त करा लिया। KGMU जैसे प्रतिष्ठित और बड़े संस्थान से एक साथ चार डॉक्टरों का जाना मरीजों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे विभिन्न विभागों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। खासकर मनोरोग विभाग, जहां से डॉ. मनु अग्रवाल जुड़ी थीं। इस विभाग में मरीजों की संख्या अधिक और डॉक्टरों की संख्या सीमित है। ऐसे में मरीजों की परेशानी और बढ़ना तय है।

डॉक्टरों के लगातार इस्तीफे ने KGMU प्रशासन की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो चिकित्सा सेवाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments