करोड़ो की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार की दोपहर जैतीपुर क्षेत्र के नवादा मोड़ में कार्यक्रम आयोजित कर तिलहर-जैतीपुर दातागंज राजमार्ग सहित करोड़ों की लागत से बनने वाली 32 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र प्रभार मंत्री डीपीएस राठौर, क्षेत्रीय विधायक डॉ वीर विक्रम सिंह प्रिंस द्वारा बटन दबाकर किया गया।बटन दबाते हुए क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।इस दौरान कटरा विधायक ने कहा क्षेत्र की जनता 7 वर्षों से वनवास झेल रही थी, अब शीघ्र ही सड़क बनने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। सड़क खराब होने क्षेत्र की जनता को काफी मुसीबतों को झेलना पड़ा।इसके लिए खेद है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत कर उनके स्केच चित्र दिए। वहीं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।मंत्री जितिन प्रसाद नें कहां इस जर्जर सड़क की वजह से बदायूं बरेली आदि के लोगों ने भी काफी परेशानी झेली, अब सड़क बनने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मंच पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को राजमार्ग की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए।कहां सरकार की जीरो टारलेस नीति के तहत पारदर्शी तरीके से सड़क बनाएं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व जनता से भी समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता की जांच करने को कहा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना नें कहां, सड़क आज के समय की पहली आवश्यकता है,इससे सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अच्छी सड़कें विकास के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया सरकार अपने वादे सबका साथ सबका विकास को साथ लेकर चल रही है। समाज के वंचित दबे कुचले लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। सरकार सभी को मुफ्त इलाज, आवास, शौचालय आदि की सुविधाएं बगैर भेदभाव के प्रदान कर रही है।उन्होंने प्रधानों से अपील कर कहा आवास योजना में गरीब पात्र लोगों को ही लाभ दिलाएं।भेदभाव ना करे।एसडीएम से भी पात्रों की जांच करने को कहा। विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया,फरीदपुर विधायक प्रोफ़ेसर श्याम बिहारी लाल,तिलहर विधायक सलोना कुशवाह, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना सहित आदि गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कृष्णा राज, एमएलसी सुधीर गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य रूम सिंह यादव,जैतीपुर ब्लाक प्रमुख पति राजीव कश्यप,कटरा खुदागंज ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता लल्ला, भाजपा नेता एवं समाजसेवी पिंकू गुप्ता,दिनेश गुप्ता, बलराम सिंह, अरुण प्रताप सिंह, उत्तम सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

फोटो परिचय-नवादा मोड में कार्यक्रम स्थल पर बटन दबाकर करोड़ों रुपए की लागत से 33 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर वीर विक्रम सिंह प्रिंस।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

8 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

8 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

8 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

8 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

8 hours ago