राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक मुंह पर कागज चिपका कर पहुँचा समाधान दिवस

नहीं हुई अब सुनवाई तो मुख्यमंत्री दरबार तक जायेगे-बलदेव प्रसाद पाण्डेय

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पयागपुर आमजन के समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से सरकार ने महीने के प्रथम व तीसरे शनिवार को समाधान दिवस तहसील स्तर पर व दूसरे व चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन करती है।जिससे आमजन के द्वारा मिली शिकायतों पर त्वरित निस्तारण किया जा सके।

आज समाधान दिवस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब शिकायतकर्ता अपने मुंह पर कागज चिपका कर पहुंचा और समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी पयागपुर को ग्राम पंचायत की सरकारी जमीनों को दबंगो के चुंगल से छुड़ाने संबंधी शिकायती पत्र दिया। आपको बताते चलें कि शिकायतकर्ता राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक बलदेव प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम पंचायत झालातरहर विकास खंड पयागपुर ने लिखा की मेरे ग्राम पंचायत के अधिकांश सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है ,जिसके बाबत दर्जनों प्रार्थना पत्र जिम्मेदार अधिकारियों को दे चुका हूँ । पर अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।इस कारण पीड़ित ने अपने मुंह पर कागज की पट्टी चिपकाकर तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा जिसमें लिखा कि आप के तहसील में इस बावत 25 प्रार्थना पत्र दे चुका हूं लेकिन गलत सूचना देकर कर्मचारी अधिकारी द्वारा समस्या के निस्तारण की बात की जा रही है । लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा।वहीं प्रार्थना पत्र मिलने पर उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को सीमांकन कराकर समस्या का निस्तारण किए जाने का आदेश दिया।वही पीड़ित ने बताया कि अगर मामले की सुनवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक जाकर शिकायत करने के लिए कहा ।

Editor CP pandey

Recent Posts

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

16 hours ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

18 hours ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

18 hours ago

योग महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में 21 जून को आयोजित…

18 hours ago

डॉ. वी.के. सारस्वत होंगे डीडीयू के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 का दीक्षान्त समारोह…

18 hours ago

योग जनजागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में…

18 hours ago