जनसमस्याओं को लेकर सपा के पूर्व विधायक ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र के वीरपुर चौराहे पर हुआ धरना प्रदर्शन

खुखुंदू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बरहज के सपा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई के नेतृत्व में लोगों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन वीरपुर चौराहे पर किया। अपने मांगों का पत्रक तहसीलदार को सौंपा।इस दौरान सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है, लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।सबसे ज्यादा परेशानी करूअना से मगहरा होते हुए सलेमपुर जाने वाली सड़क पर है।कई महीने से गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। रामजानकी मार्ग बनाने के लिए किसानों से ली गई जमीन का उचित सर्किल रेट नहीं दिया जा रहा है। सांसदों का निलंबन कर विपक्ष की आवाज को जबरिया दबाया जा रहा है।किसानों के फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।अब जरूरत है इस सरकार को बदलने की। देशराज यादव ने कहा कि बरहज में बस स्टैंड का निर्माण अब तक नहीं किया गया है उसे किया जाय।खुखुन्दू को ब्लॉक मुख्यालय बनाने की घोषणा के बाद भी इसे अब तक नहीं बनाया गया है।जनता को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाय व फर्जी बिल न भेजा जाए। धरना प्रदर्शन को महन्थ यादव, राकेश,महातम यादव,हरिवंश, रामायण भाई उमाशंकर गुप्ता, अभिमन्यु कुशवाहा,प्रमोद यादव, रामबदन यादव, बाबूराम यादव,भरत खरवार,रामानंद यादव,मुखलाल यादव आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

9 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago