सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।तहसील क्षेत्र की ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद निवासिनी सुंदरी देवी पत्नी गणेश प्रसाद द्वारा ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद के पूर्व में प्रधान रहे ताहिर सिद्दीकी पुत्र कलीमुल्लाह पर आवास दिलाने के तहत रुपए लेने का आरोप लगा है पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आवास के नाम दिए रुपए उसने कर्ज लेकर दिया था जिसका वो ब्याज देती आ रही है । महिला ने पांच हजार रुपए वर्ष 2016 में आवास के नाम पर दिए थे जिसे अब आठ वर्ष पूरा होने को है लेकिन पूर्व प्रधान ने आवास दिलाने के नाम पर लिए रकम को वापिस नहीं किया महिला ने पुलिस थाना कोतवाली सलेमपुर पर तहरीर देकर आवास के नाम पर दिए हुए रुपए को ब्याज सहित लेने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है महिला ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद की मूल निवासिनी है वही अनुसूचित समाज से आती है वही आपको बताते चले कि वर्ष 2018-19 में हुए वित्तीय अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी देवरिया द्वारा 49 गांव को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की थी जिसमें हडुवा उर्फ औरंगाबाद भी शामिल था व उस समय के प्रधान ताहिर सिद्दीकी थे जिनपे उसी गांव की महिला ने आवास लेने के नाम पर गम्भीर आरोप लगाए है
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…