पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को नगर स्थित अनंत पीठ परमहंस आश्रम बरहज में क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनके समाधि स्थल पर लोगों ने माथा टेककर उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि बरहज के उप जिलाधिकारी अंगद यादव ने पंडित जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह 1918 के मैनपुरी षड्यंत्र और 1925 के काकोरी षड्यंत्र का हिस्सा थे। स्वतंत्रता सेनानी होने के अलावा वह एक कवि और लेखक भी थे, जिनकी उर्दू और हिंदी दोनों भाषाओं पर पकड़ थी। उन्होंने राम, अज्ञात और बिस्मिल उपनामों से कई कविताएँ लिखी हैं। साथ ही उनके द्वारा दिए गए कई ऐसे प्रेरणादायक विचार हैं, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से इस अवसर को और अच्छी तरह से आयोजित किये जाने का आग्रह किया।
अनंत पीठ परमहंस आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंञ्जनेय दास महाराज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल एक महान क्रांतिकारी, कवि, शायर, साहित्यकार और इतिहासकार थे। उनके क्रांतिकारी कार्यों ने आजाद भारत का मार्ग तैयार किया। उनकी कविताएं और गजलें भी उनकी देशभक्ति और क्रांतिकारी विचारों को दर्शाती हैं। बिस्मिल ने अपने जीवन में कई क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना की, जो एक क्रांतिकारी संगठन था। उन्होंने काकोरी कांड में भी भाग लिया, जो एक प्रमुख क्रांतिकारी घटना थी। 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में उन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दे दी गई। क्या पूर्वांचल के गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबा राघवदास महाराज ने पंडित बिस्मिल की अंत्येष्टि कराने के पश्चात गोरखपुर सें अस्थि भस्म लाकर आश्रम बरहज में उनकी समाधि बनाई थी।
विशिष्ट अतिथि नगरपालिका बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि बिस्मिल की विरासत आज भी जीवित है। उन्हें एक महान क्रांतिकारी और देशभक्त के रूप में याद किया जाता है। उनकी कविताएं और लेखन आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। गोष्टी को मंगलमणि त्रिपाठी, रमेश तिवारी ‘अंजान’, रामविलास प्रजापति, डॉ० किरन पाठक, सावित्री राय, गेंदालाल यादव, उमेश मणि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वेद स्तुति कृष्ण मुरारी तिवारी ने तथा मंगलाचरण परशुराम पांडेय एवं विनय कुमार मिश्र ने किया। बिस्मिल गीत प्रदीप कुमार शुक्ला ने प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ०अरविन्द पाण्डेय, दीनानाथ यादव, ओमप्रकाश दुबे, रविंद्र यादव, अशोक शुक्ला, सुनील पांडेय, मोतीलाल गुप्ता, सीमा आर्य, सुभाष यादव, रतन वर्मा, महेश यादव, रामचंद्र यादव, मनोज गुप्ता, कुमारी संध्या, आकांक्षा सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

4 hours ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

5 hours ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

5 hours ago

निंदा छोड़ें, आत्मचिंतन अपनाएं: यही है श्रेष्ठता का मार्ग

गोंदिया, महाराष्ट्र।“न विना परवादेन रमते दुर्जनोजन:। काक: सर्वरसान भुक्ते विनामध्यम न तृप्यति।।“अर्थात् दुष्ट व्यक्ति बिना…

6 hours ago

विकसित भारत का लक्ष्य विश्व मानवता की सुरक्षा का उद्घोष: प्रो. राजशरण शाही

शैक्षिक उन्नयन एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए पुरातन छात्रों की भूमिका सराहनीय: कुलपति शिक्षाशास्त्र विभाग…

6 hours ago

वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती: संवेदनशील समाज और पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता- प्रो. आदेश अग्रवाल

एलुमनी मीट में गूंजा मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा, वृद्धजनों के सम्मान पर बल गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago