पूर्व एम एल सी सपा नेता राम सुंदर दास का निधन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी वरिष्ठ अधिवक्ता राम सुंदर दास उम्र 80 वर्ष का बुधवार को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आने से निधन हो गया। राम सुंदर दास मूलतः सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा ग्राम के निवासी थे। इस समय वर्तमान पता राघव नगर देवरिया में रह रहे थे है जोकि विगत आठ महीने से बीमार चल रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे राघव नगर स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत खराब हुई। उसके बाद स्वजन महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले गए। मेडिकल कॉलेज में पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई।
इनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर पहुंचे शुभचिंतक राम सुंदर दास अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री एवं पत्नी को छोड़ गए। उनके निधन की खबर मिलते ही देवरिया कचहरी से अधिवक्ताओं एवं अन्य लोगों की भीड़ राघव नगर स्थित आवास पर जुट गई। लोगों का आना जाना शुरू है। पुत्र अरविंद साहनी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10 बजे लार विकासखंड के पैतृक गांव रोपन छपरा स्थित सरयू नदी तट पर किया जाएगा।
इनका राजनीतिक सफर इस प्रकार है पूर्व एमएलसी राम सुंदर दास दो बार समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य थे। विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक भी थे। वह 1996 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए थे। निषाद समाज में उनकी पैठ होने के कारण समाजवादी पार्टी ने दो बार एमएलसी बनाया। वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीकी माने जाते थे। इन्होने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू की थी राम सुंदर दास के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह कांग्रेस के टिकट पर 1983 एवं 1989 में गौरी बाजार विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उसके बाद कांग्रेस में लगातार काम करते रहे। 1996 में कांग्रेस का दामन छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अधिवक्ताओं एवं सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामसुंदर दास के निधन की खबर मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी, अरविंद पांडे आनंद राय कृपा नारायण पांडे के के साथ सैकड़ों अधिवक्ताओं के अलावा सपा के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव अशोक यादव अशोक कुशवाहा हृदय नारायण जयसवाल आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके अलावा उनके घर पर विभिन्न दलों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

6 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

6 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

7 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

7 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

7 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

8 hours ago