मनकापुर/गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांग बच्चों का जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन आगामी 03 दिसंबर को होना है। आयोजन में शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट स्कूल सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के मध्य विभिन्न खेल व योग आसन आदि का अभ्यास कराया जा रहा है।
जिसमे एक दिव्यांग छात्र शनि का आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसका ड्रेस टाइट था।जिससे उसको योगाभ्यास करने में परेशानी देख कर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया ने उस छात्र को लोवर,टी शर्ट नया खरीद कर छात्र को प्रोत्साहित करने को दिया जिससे छात्र ठीक से अभ्यास करके जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन कर सके।शिक्षक के द्वारा किया गया नेक कार्य के लिए छात्र के पिता पारस नाथ, पूर्व ग्राम प्रधान विजय चौहान,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेम नाथ व राम अनुज, शताब्दी वर्मा, अमर ज्योति, चित्रावती मौर्य आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए साधुवाद की संज्ञा दी है।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…