2 व 3 दिसंबर बूथों पर फार्म 6 भर कर बन सकतें हैं मतदाता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा की निर्वाचक नामावलियों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम गतिमान है जिसमें विगत माह नवंबर में दिनांक 4, 5, 25 तथा 26 नवंबर को संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान था, उक्त के क्रम में माह दिसंबर में 2 दिसंबर तथा 3 दिसंबर को पुनरीक्षण अभियान तहसील खलीलाबाद के कुल 626 बूथों पर आयोजित होगा।
जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेश कुमार दुबे द्वारा बताया गया कि इस अभियान में फॉर्म 6 का प्रयोग प्रथम बार आवेदन कर रहे नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फार्म 7 का प्रयोग निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने के लिए तथा फॉर्म 8 का प्रयोग निवास परिवर्तन, मतदाता सूची में संशोधन मतदाता, फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु किया जाना है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 18 से 19 वर्ष के सभी नए मतदाताओं का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन सूची में अंकन होना है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्य हेतु उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन तथा वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग किया जा सकता हैl उक्त के लिए QR कोड संलग्न है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु जन्म प्रमाण हेतु आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि तथा निवास प्रमाण हेतु पानी, बिजली, गैस कनेक्शन बिल, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व अभिलेख इत्यादि दिया जा सकता है।
उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर को उपरोक्त दो दिवस पर अपने अपने बूथ पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर अधिक से अधिक फॉर्म प्राप्त कर फीड कराने हेतु निर्देशित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

12 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

25 minutes ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

46 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

56 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

1 hour ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago