Wednesday, March 18, 2026
Homeमहाराष्ट्रपूर्व नगरसेवक कमलेश राय चांदीवली और कालीना विधानसभा के प्रभारी नियुक्त

पूर्व नगरसेवक कमलेश राय चांदीवली और कालीना विधानसभा के प्रभारी नियुक्त

मुंबई:(राष्ट्र की परम्परा)
शिवसेना शिंदे गुट के उपनेता व महाराष्ट्र उत्तर भारतीय समन्यवक की नैतिक जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे पूर्व नगरसेवक कमलेश राय को हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा चांदीवली और कालीना विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए राय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी उत्तर भारतीयों का सम्मान है। राय ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे के दिशा निर्देश पर मुझे पार्टी के राज्य निर्वाचन सूची में सम्मानित स्थान प्रदान किया गया है। और मुंबई की चांदिवली और कालीना विधानसभाओं का प्रभारी का गरिमामय स्थान दिया गया है।
कई बार नगरसेवक के रूप में जनता की सेवा करने का वाले राय ने गंभीरता पूर्वक कहा कि शिंदे की सरकार में यह सम्मान सम्पूर्ण उत्तर भारतीय समुदाय का है। इस पर हमारा अकेले का अधिकार नही है और मैं हमेशा पूरे समाज का आभारी रहूंगा। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री और संगठन ने हमारे ऊपर जो भरोसा जताया है उसकी जितनी भी सराहना की जाये वह बहुत कम होगी।
मैं पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण भावना से शिवसेना को अत्याधिक मजबूती के लिए भागीरथी प्रयास अनवरत जारी रखूंगा और निर्वाह भी करूंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments