पूर्व सहकारिता मंत्री ने किया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केन्द्र बनी चित्र प्रदर्शनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कलेक्ट्रेट में लगायी गयी 03 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की। सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं के आर्कषण का केन्द्र बनी हुई है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी नगर के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों, विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
महिला महाविद्यालय की एनएसएस की छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी के अवलोकन के समय जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के पहुॅचने पर छात्राएं काफी उत्साहित नज़र आयीं। डीएम डॉ. चन्द्र ने एनएसएस की छात्राओं तथा महाविद्यालय से आए हुए शिक्षण स्टाफ के साथ चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन ही नहीं किया बल्कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बेटियों, युवाओं, महिलाओं एवं रोज़गारपरक तथा फ्लेक्सी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्रदान की। डीएम ने छात्राओं से रू-ब-रू होते हुए उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनका व परिवार का कुशलक्षेम भी जाना। डॉ. चन्द्र ने छात्राओं का आहवान किया कि अपने लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए भागीरथ प्रयास करें l उल्लेखनीय है कि चित्र प्रदर्शनी में बेटियों के सम्मान के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, युवाओं के सपने साकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, आमजन के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार व सहभागिता योजना, गरीबों के कल्याण को समर्पित सरकार डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना व मनरेगा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया गया है।इसी प्रकार हुनर को सम्मान, मिली नई पहचान, एक जनपद एक उत्पाद योजना, सशक्त पंचायत, सशक्त प्रदेश, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना, सबके साथ खड़े, सबके साथ बढ़े, वृद्धा आश्रम, स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर के लिए महिलाओं का सम्मान उज्ज्वला योजना, डिजिटल प्रदेश स्मार्ट प्रदेश, मेधावी छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण, जरूरतमंद गरीबों को छत, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ-साथ प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के विशाल नेटवर्क, सर्वाधिक एयरपोर्ट, डेटा सेण्टर हब, डिफेन्स कारीडोर, निवेश का सुरक्षित परिवेश इत्यादि विषयों पर आधारित फ्लैक्स प्रदर्शित किये गये हैं। प्रदर्शनी का नगर मजिस्ट्रेट ज्योतिराय व अन्य अधिकारियों ने भी अवलोकन किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

क्रिटिकल मिनरल्स की तलाश तेज करेगी झारखंड सरकार

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड सरकार राज्य में खनिज संसाधनों की खोज और वैज्ञानिक अन्वेषण…

15 minutes ago

रांची अपार्टमेंट फायर: धुएं से घुटन, लोग घर छोड़कर भागे

रांची के पुराना अरगोड़ा स्थित अपार्टमेंट में भीषण आग, ऊपरी मंज़िल पर मचा हड़कं रांची…

44 minutes ago

बम की अफवाह से पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, जांच…

1 hour ago

गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप, सुबह 4.30 बजे हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

कच्छ/गुजरात (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटकों…

2 hours ago

विवाहिता पर हमला, ससुरालियों पर धारदार हथियार से कान काटने का आरोप, FIR दर्ज

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से घरेलू हिंसा का गंभीर…

2 hours ago

4 साल की मासूम से दरिंदगी, बकरी चरा रहे किशोर ने किया दुष्कर्म; आरोपी परिवार समेत फरार

​आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 hours ago