रांची के पुराना अरगोड़ा स्थित अपार्टमेंट में भीषण आग, ऊपरी मंज़िल पर मचा हड़कं
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपरी फ्लोर पर लगी, जिससे कुछ ही मिनटों में घना धुआं पूरे परिसर में फैल गया।
इस खबर का वीडीओ RNI के X के लिंक सौजन्य से साझा
ये भी पढ़ें – बम की अफवाह से पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय लोगों ने ऊपरी मंज़िल से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार आनन-फानन में अपने घर छोड़कर बाहर निकल आए। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें – UPPSC Recruitment 2025: यूपी में ग्रुप A और B के 2158 पदों पर भर्ती, मेडिकल और स्वास्थ्य विभाग में सुनहरा मौका
सूचना पाकर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
ये भी पढ़ें – ढाई करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, STF और बर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर नुकसान का आकलन कर रही है।
ये भी पढ़ें – ढाई करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, STF और बर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस घटना ने एक बार फिर शहरी इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
सड़क पर हूटर बजाया तो खैर नहीं! हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम;…
फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…
लेखक: अरुण कुमार मिश्रा फोटो AI मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और बंगाल की संस्कृति…
फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…
दैनिक राशिफल | सभी 12 राशियों का भविष्यफल आज का दिन कुछ राशियों के लिए…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…