विवाहिता पर हमला, ससुरालियों पर धारदार हथियार से कान काटने का आरोप, FIR दर्ज

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। थाना सदर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने जेठ, जेठानी, देवर और ससुर पर मारपीट कर धारदार हथियार से कान काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सबमर्सिबल चलाने को लेकर हुआ विवाद

नई आबादी नंदपुरा देवरी रोड निवासी पीड़िता ममता ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे सबमर्सिबल चलाने को लेकर परिवार में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर जेठ प्रदीप, देवर रोहित, जेठानी रेखा और ससुर गीताराम ने एकजुट होकर उसे कमरे में बंद कर मारपीट की।

धारदार हथियार से किया गया हमला

पीड़िता का आरोप है कि हमले के दौरान धारदार हथियार से उसका कान काट दिया गया। शोर सुनकर जब उसकी छोटी बहन बचाने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें – 4 साल की मासूम से दरिंदगी, बकरी चरा रहे किशोर ने किया दुष्कर्म; आरोपी परिवार समेत फरार

मेडिकल के बाद जांच में जुटी पुलिस

थाना सदर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – UPPSC Recruitment 2025: यूपी में ग्रुप A और B के 2158 पदों पर भर्ती, मेडिकल और स्वास्थ्य विभाग में सुनहरा मौका

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

9 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

12 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

13 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

13 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

14 hours ago