गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप, सुबह 4.30 बजे हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

कच्छ/गुजरात (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप सुबह करीब 4:30 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। झटके लगते ही लोग नींद से जाग गए और दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके हल्के थे और राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

10 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र कच्छ की धरती से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन इतने समय में ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने पंखे, बिस्तर और हल्की वस्तुओं के हिलने की बात भी कही।

5 दिन पहले भरूच में भी आया था भूकंप

इससे पहले 20 दिसंबर को गुजरात के भरूच जिले में भी सुबह 4:56 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केंद्र जंबूसर के पास, भरूच से करीब 45 किलोमीटर दूर बताया गया था।

ये भी पढ़ें – विवाहिता पर हमला, ससुरालियों पर धारदार हथियार से कान काटने का आरोप, FIR दर्ज

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है कच्छ

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (GSDMA) के अनुसार, बीते 200 वर्षों में गुजरात में 9 बड़े भूकंप आ चुके हैं, जिनमें से कई कच्छ क्षेत्र में दर्ज किए गए। कच्छ एक एक्टिव सीस्मिक जोन में स्थित होने के कारण इसे भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

2001 का कच्छ भूकंप आज भी डराता है

साल 2001 में भचाऊ के पास आया 6.9 तीव्रता का भूकंप देश के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल था। उस आपदा में करीब 13,800 लोगों की जान गई थी, जबकि 1.67 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भुज भूकंप की यादें आज भी लोगों को सहमा देती हैं।

ये भी पढ़ें – 4 साल की मासूम से दरिंदगी, बकरी चरा रहे किशोर ने किया दुष्कर्म; आरोपी परिवार समेत फरार

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

8 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

11 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

12 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

13 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

13 hours ago