पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

विद्यालय से मंदिर जैसा स्नेह रखें अभिभावक,पूर्व कैबिनेट मंत्री

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विकास खण्ड जरवल के परसोहर के बदलूपुरवा में नवीन प्राथमिक विद्यालय के भवन की नींव के लिए ईंट रखी। भवन की नींव पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी जरवल के संयोजन में हुआ। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी ने विद्यालय के भवन की पहली ईंट रखकर पूजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की भारी तादाद में मौजूदगी रही। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि विद्यालय शिक्षा के मंदिर है, शासन द्वारा योजना के अनुरूप गांव के हर एक बच्चे के लिए निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था के मद्देनजर नए सुदूर क्षेत्र में भी विद्यालय भवन स्वीकृत किया गया है। बीईओ संतोष सिंह ने कार्यक्रम के प्रति मुख्य अतिथि का आभार ज्ञापित किया। तथा मौजूद अभिभावको को अपने पाल्यों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ जरवल के अध्यक्ष आसिफ अली, शिक्षक संतोष वर्मा, संतोष गुप्ता, विनय शर्मा, सुनील यादव, सीमा अस्थाना, नश्ततरन आब्दी, पवन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

3 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

8 minutes ago

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

1 hour ago

दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, मोदी-पुतिन वार्ता ने खींचा सबका ध्यान

भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…

1 hour ago

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

1 hour ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

1 hour ago