अवैध प्लाटिंग पर चला एडीए का बुलडोजर

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
एडीए ने तहबरपुर मार्ग पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। साथ ही इस प्लाटिंग एरिया में जमीन खरीदने वालों को चेतावनी भी दी गई है कि वह इस क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं करें, अन्यथा एडीए उसे ध्वस्त करेगा।
एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि तहबरपुर मार्ग स्थित आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सीमा के पास, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लव यादव, गिरीश यादव और अन्य के द्वारा अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग की गई थी। इनके पिछले साल फरवरी माह में ही निर्माण को रोकने का नोटिस जारी किया गया था। मगर सुनवाई का अवसर प्रदान करने के बाद भी जब यह उपस्थित नहीं हुए तो 20 दिसम्बर 2022 को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया। इस आदेश का अनुपालन करने बृहस्पतिवार को एडीए की टीम कंधरापुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि कोई भी अनाधिकृत निर्माण न कराए अन्यथा उसके निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। साथ ही बैंकों से भी अनुरोध किया कि वह इन लोगों का ऋण स्वीकृत न करें।

rkpshomnath

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

2 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

2 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

15 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

16 hours ago