नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु उड़न दस्ते का गठनःजिलाधिकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत नगरीय निकायवार उड़न दस्ते का गठन किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दौरान प्रत्याशियों तथा उनके समर्थको द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से नगद धनराशि की वितरण की शिकायत प्राप्त होती रहती है जिससे निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों के मध्य तनाव की भी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है, और इस प्रकार के घटनाओं का सीधा प्रभाव निर्वाचन की शुचिता और निष्पक्षता पर पड़ता है। उपरोक्त सभी घटनाओं पर पैनी नजर रखे जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगरीय निकायवार पृथक-पृथक उड़न दस्ते (Flying Squad) का गठन किया गया है। उड़न दस्ते में 20 कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, जिनके साथ 03-03 पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त आरक्षित हेतु 03 कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
नामित उड़न दस्ते प्रतीक आवंटन के दिनांक से वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करेंगे तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु उनके बीच रूपया, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करना, रिश्वत देना आदि के सम्बन्ध में जब्ती की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे और प्रतिदिन की आख्या मुख्य कोषाधिकारी / सदस्य निर्वाचन व्यय अनुश्रवण समिति को उपलब्ध करायेगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में रू0 2.00 लाख से अधिक नकदी पायी जाती है, और उसका कोई भी अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया जाता है और संदेह का पर्याप्त आधार है कि इसका प्रयोग मतदाताओं को रिश्वत देने में किया जा सकता है, तो उक्त धनराशि को जब्त कर लिया जाएगा और सम्बन्धित प्राविधानों के अधीन कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही की सूचना आयकर विभाग को भी दी जायेगी। उड़न दस्ते को उक्त कार्य हेतु वीडियोकैमरा वीडियोग्राफर के साथ उपलब्ध कराया जायेगा तथा चेकिंग के समय सम्पूर्ण कार्यवाही की प्रारम्भ से अन्त तक वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी और उक्त रिकार्डिंग की सी.डी. तैयार कराकर उसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को और एक प्रति जिला स्तरीय समिति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही मतदान समाप्ति के तुरना पश्चात चेकिंग की कार्यवाही बन्द कर दी जायेगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने थाना बरहज अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज-1(वार्ड-01 से 13 तक) हेतु नायब तहसीलदार बरहज जितेन्द्र सिंह एवं नगर पालिका परिषद गौरा बरहज-2(वार्ड-14 से 25 तक) के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रुप में नामित किया है।
इसी प्रकार कोतवाली देवरिया अन्तर्गत नगरपालिका परिषद-1(वार्ड-01 से 11 तक) के लिए नायब तहसीलदार देवरिया धर्मवीर सिंह, नगर पालिका परिषद देवरिया-2(वार्ड-12 से 22 तक) के लिए औषधि निरीक्षक रुद्रेश त्रिपाठी एवं नगर पालिका परिषद-3(वार्ड-23 से 33 तक) के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी को नामित किया है।
थाना रुद्रपुर अन्तर्गत नगर पंचायत रुद्रपुर के लिए नायब तहसीलदार रुद्रपुर कर्ण सिंह, थाना गौरी बाजार अन्तर्गत नगर पंचायत गौरी बाजार के लिए नायब तहसीलदार गौरी बाजार मुकेश वर्मा एवं नगर पंचायत बैतालपुर के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल, थाना रामपुर कारखाना अन्तर्गत नगर पंचायत रामपुर कारखाना के लिए नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना रमेश चन्द्र गुप्ता, थाना भाटपाररानी अन्तर्गत नगर पंचायत भाटपारररानी के लिए नायब तहसीलदार भाटपारररानी हिमांशु सिंह, थाना सलेमपुर अन्तर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के लिए नायब तहसीलदार सलेमपुर भगीरथी सिंह एवं नगर पंचायत मझौलीराज के लिए नायब तहसीलदार कलक्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, थाना भटनी अन्तर्गत नगर पंचायत भटनी के लिए नायब तहसीलदार भटनी गोपाल, थाना लार अन्तर्गत नगर पंचायत लार के लिए जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, थाना बरियारपुर अन्तर्गत नगर पंचायत बरियापुर के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, थाना तरकुलवा अन्तर्गत नगर पंचायत तरकुलवा के लिए जिला क्रीडा अधिकारी राजनारायण प्रसाद एवं नगर पंचायत पथरदेवा के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह, थाना महआडीह अन्तर्गत नगर पंचायत हेतिमपुर के लिए नायब तहसीलदार बखरा यदुवंश यादव, थाना मदनुपर अन्तर्गत नगर पंचायत मदनपुर के लिए नायब तहसीलदार महेन अनिल कुमार तिवारी तथा थाना भलुअनी अन्तर्गत नगर पंचायत भलुअनी के लिए नायब तहसीलदार सतरॉव रविन्द्र कुमार मौर्य को नामित किया गया है। आरक्षित हेतु प्रवक्ता बापू इंटर कालेज सलेमपुर हिमांशु सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य बापू इंटर कालेज सलेमपुर संतोष प्रसाद को नामित किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तमसा तट पर मऊ महादेव घाट का होगा भव्य उद्घाटन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा मऊ…

8 minutes ago

शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बना जागरूकता अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित…

13 minutes ago

“महात्मा बुद्ध एवं गुरु गोरखनाथ का जीवन दर्शन” पुस्तक का विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ द्वारा प्रकाशित…

21 minutes ago

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर कसा शिकंजा, 114 ई-चालान

देवरिया यातायात पुलिस चेकिंग अभियान: 114 वाहनों पर कार्रवाई, 12 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों…

26 minutes ago

नाबालिग को बेचने की साजिश, पुलिस ने समय रहते बचाया

बलिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया किशोरी दुष्कर्म मामला अब…

37 minutes ago

PM-Surya Ghar: Muft Bijli Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली, 60% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM-Surya Ghar: Muft Bijli Yojana अब तेजी…

1 hour ago