नगर निकाय निर्वाचन के सम्पादन हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हेतु तिथि व स्थल निर्धारित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी (कार्मिक / प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार ने बताया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सफल सम्पादन हेतु मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण इन्दिरा गाँधी बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल, टाउन हाल देवरिया में 17 से 20 अप्रैल तक प्रस्तावित है।
प्रथम चरण में पीठासीन अधिकारी / प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 कमरों में 25-25 की संख्या में दो पालियों में कराया जायेगा। इस प्रकार कुल एक दिवस में 1000 कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जायेगा। अन्तिम तिथि को छूटे हुए मतदान कार्मिक / अनुपस्थित कार्मिक का प्रशिक्षण कराया जायेगा। इस प्रकार कुल चार दिवसों में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सफल सम्पादन हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण इन्दिरा गाँधी बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल, टाउन हाल देवरिया में 25 से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित है।
द्वितीय चरण में पीठासीन अधिकारी / प्रथम/द्वितीय/तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 कमरों में 24-24 की संख्या में दो पालियों में कराया जायेगा। इस प्रकार कुल एक दिवस में 960 कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जायेगा। अन्तिम तिथि को छूटे हुए मतदान कार्मिक / अनुपस्थित कार्मिक का प्रशिक्षण कराया जायेगा।मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण देने हेतु प्रत्येक कमरें में 02 मास्टर ट्रेनर लगाया गया है, साथ ही मतदान कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु प्रत्येक कमरें में 02 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया गया हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago