मिठाइयों व दुग्ध उत्पादों के नमूने संग्रहित, 386 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी देवरिया के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II देवरिया के आदेशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में 13 अक्टूबर को जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल चार खाद्य नमूने एकत्र किए गए।
पुरवा चौराहा स्थित मिठाई निर्माण इकाई (कारखाना) का निरीक्षण करते हुए टीम ने देशी घी, खोया एवं छेना मिठाई के एक-एक नमूने लिए। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में सुधार सूचना जारी की गई तथा मिलावट की आशंका के आधार पर 14 किलोग्राम देशी घी (अनुमानित मूल्य ₹9,660) को जब्त किया गया।
वहीं, देवरिया सिविल लाइंस रोड स्थित मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया।
अब तक चलाए गए इस विशेष अभियान में 15 छापेमारी कार्रवाइयों के दौरान कुल 22 खाद्य नमूने लिए जा चुके हैं। साथ ही गंदगी व अस्वस्थकर परिस्थितियों में भंडारित लगभग 386 किलोग्राम खाद्य पदार्थ (अनुमानित मूल्य ₹1,08,320) को नष्ट किया गया है तथा 14 किलोग्राम देशी घी को जब्त किया गया है।
सभी निरीक्षण स्थलों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टिकर चिपकाए गए और कमियों के संबंध में सुधार सूचना जारी की गई। एकत्र किए गए सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ (उ.प्र.) भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नमूना संग्रह की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों घनश्याम वर्मा, राम यादव तथा राजू पाल की टीम द्वारा की गई।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…