ऑनलाइन धोखाधड़ी: ग्रामीण के खाते से उड़ाए 89 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी

दौराला/मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। साइबर ठगों ने एक बार फिर ग्रामीण को निशाना बनाया है। सिवाया गांव निवासी प्रशांत के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 89 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाना दौराला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशांत ने बताया कि उसके जीजा हिमांशु, जो उल्देपुर गांव में टेंट व्यवसाय करते हैं, को एक व्यक्ति ने टेंट लगाने के लिए फोन किया। उसने एक परिचित का नाम लेकर भरोसा दिलाया और ऑनलाइन भुगतान की बात कही। इस पर हिमांशु ने प्रशांत का मोबाइल नंबर उसे दे दिया।

ठग ने पहले 100 रुपये ट्रांसफर किए ताकि भरोसा जमे, इसके बाद खाते से 89 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद प्रशांत ने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और साइबर सेल को भी जानकारी दी गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

48 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

1 hour ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

3 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

3 hours ago