330 टीन सरसों का तेल खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा, गोदाम सील

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के गांव पुरैना में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार की रात ओमप्रकाश पुत्र महावीर के घर से 330 टीन के पीपे में करीब 4500 से अधिक लीटर नकली सरसों का तेल एक गोदाम में भरा हुआ पकड़ा, अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया एक गोदाम को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जिसमें 550 तेल की टीन बंद थी ले देकर कर छोड़ छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार मकान में मिलावटी तेल के कारोबार की सूचनाएं मिल रही थीं। रविवार की शाम को पुलिस ने इस जानकारी को खाद्य विभाग से साझा किया। जिसके बाद सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में टीम को मकान से कुछ अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद तेल के नमूने लेकर उन्हें सील कर दिया है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। यह कार्रवाई रविवार की रात 11:00 तक चली।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

24 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

24 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago