स्वदेशी मेले के समापन पर गूंजे लोकस्वर – गोपाल राय और नंदन-चंदन बंधु की सुरमयी शाम ने बांधा समां

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्साह, उमंग और संस्कृति के रंगों से सजा 10 दिवसीय स्वदेशी मेला रविवार को एक यादगार शाम के साथ संपन्न हुआ। समापन दिवस पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायकी के प्रसिद्ध सितारे गोपाल राय और नंदन-चंदन बंधु ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही मंच पर दीपावली, धनतेरस और छठ महापर्व से जुड़े गीतों की गूंज उठी, पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत आयोजित इस स्वदेशी मेले में स्थानीय कला, संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत की झलक पूरे आयोजन में देखने को मिली। समापन अवसर पर नंदन-चंदन बंधु ने पारंपरिक लोकगीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया, वहीं गोपाल राय ने अपनी आवाज़ से आत्मनिर्भर भारत की भावना को गीतों में पिरो दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष राम आश्रय मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “स्वदेशी मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और लोककला के पुनर्जागरण का प्रतीक है।”

समापन समारोह में मेले में भाग लेने वाले उद्यमियों, शिल्पकारों और कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही जिन्होंने पूरे जोश और गर्व के साथ भारतीय लोकसंस्कृति के इस उत्सव का आनंद लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

17 minutes ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

20 minutes ago

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

1 hour ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

1 hour ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

1 hour ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

2 hours ago