AIMIM ने घोषित किए 25 उम्मीदवार, कांग्रेस की दूसरी सूची भी आई—महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी सरगर्मी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)एआईएमआईएम ने बिहार की राजनीति में बढ़ाया गर्मजोशी का तापमान, कांग्रेस की नई सूची के साथ महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मचा सियासी घमासान।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने 25 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। वहीं, कांग्रेस ने भी अपनी दूसरी सूची जारी कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। आगामी 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी।
बदलते समीकरणों के बीच राजद-कांग्रेस गठबंधन अब भी सीट बंटवारे के पेच में फंसा है, जिससे विपक्षी एकता की परीक्षा और कठिन हो गई है।

https://x.com/aimim_national/status/1979765269301195005?t=WoQmMGVLuyAnnHbWSXd62g&s=19

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनावों से पहले एआईएमआईएम ने अपने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घोषणा करते हुए कहा —
“बिहार के सबसे वंचित और उपेक्षित वर्गों की आवाज बनने की हमारी कोशिश जारी रहेगी।”

ये भी पढ़ें – उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती — सुबह की सन्नाटे को चीर गई दर्दनाक चीख
पार्टी की यह सूची बिहार इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व के परामर्श से तैयार की है। घोषित नामों में प्रमुख उम्मीदवार हैं —
सीवान से: मोहम्मद कैफ,गोपालगंज से: अनस सलाम,किशनगंज से: एडवोकेट शम्स आगाज,मधुबनी से: राशिद खलील अंसारी,अररिया से: मोहम्मद मंजूर आलमइन नामों के साथ ओवैसी की पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि वह बिहार के सियासी समीकरण में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है।
कांग्रेस की दूसरी सूची भी जारी
शनिवार को कांग्रेस ने भी अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें नरकटियागंज, किशनगंज, कस्बा, पूर्णिया और गया टाउन सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – स्वदेशी मेले के समापन पर गूंजे लोकस्वर – गोपाल राय और नंदन-चंदन बंधु की सुरमयी शाम ने बांधा समां
नरकटियागंज: शाश्वत केदार पांडे,किशनगंज: कमरुल होदाकस्बा: इरफान आलम,पूर्णिया: जितेंद्र यादव,गया टाउन: मोहन श्रीवास्तव
इससे पहले 17 अक्टूबर को कांग्रेस 48 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी थी।
गठबंधन के सामने बड़ी चुनौती
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) अब भी सीट बंटवारे के मसले पर सहमति नहीं बना पाया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई सीटों पर “दोस्ताना मुकाबले” की स्थिति बन गई है।
वहीं, एनडीए इस बार संगठित मोर्चे के रूप में तेजस्वी यादव के इंडिया ब्लॉक को टक्कर देने की तैयारी में है।
इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतरकर नए समीकरण गढ़ने की कोशिश में है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

7 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

7 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

10 hours ago