कुशीनगर पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सिसवा महंथ स्थित रामलीला मैदान में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। सांविधानिक मूल्यों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि संविधान को लेकर लोगों को जागरूक होना होगा। बाबा साहब ने दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यक वर्ग को अधिकार दिया। यदि नहीं चेते तो हजारों सालों तक चली सामाजिक न्याय की लड़ाई खत्म हो जाएगी। शिक्षा पर ध्यान दें और हक के लिए लड़ें।
विशिष्ट अतिथि निर्देश सिंह, गुजरात आरक्षण आंदोलन के संयोजक चिराग पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, चंद्र भूषण सिंह यादव, डॉ. आरएस पटेल, डॉ. रमाकांत कुशवाहा, भंते डॉ. नंद रतन, भंते महेंद्र, प्रो. वीरेंद्र कुमार, भंते विमल कीर्ति, प्रो. बीडी गौतम, डॉ. अवधेश बौद्ध आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राघवेंद्र सिंह पटेल, सह संयोजक सभासद विजेंदर सिंह भगत, कमलेश कुशवाहा आदि को पंचशील पट्टिका, संविधान की पुस्तक और बुद्ध कर प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला जज सगीर आलम ने की और संचालन नीतीश विश्वकर्मा व वृजेश कुशवाहा ने किया। डॉ. राघवेंद्र व विजेंद्र विश्वकर्मा ने आभार जताया।
इस दौरान सपा नेता बिजय प्रताप कुशवाहा छोटेलाल यादव रामाश्रय यादव, डॉ. पवन खरवार,शिव विश्वकर्मा, शिव खरवार,इलियास अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी, पुरंदर प्रताप यादव, रामशंकर शर्मा, बच्चा यादव, श्रीनारायण कुशवाहा, महेश पासवान, डॉ. पीके पटेल, अमरजीत सिंह, शैलेश कुशवाहा, रामकिशोर चौहान, उदयभान यादव, जनार्दन यादव, श्रीराम, लालबहादुर कुशवाहा,डाक्टर हरिनारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…