Categories: Uncategorized

शराब की तस्करी में आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत SOG/सर्विलांस टीम व थाना सिकन्दरपुर पुलिस को सोमवार की सुबह सफलता मिली। सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव व थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे , चेकिंग अभियान चलाकर, हर संभावित स्थानों पर दबिस देकर व सार्थक प्रयास से बिच्छीबोझ मोड़ के पास घेरा बन्दी कर ट्रक जिसका रजि. नं. यू0पी75 एम 4043 व एक अदद XUV कार जिसका रजि. नं. BR 01 BP 6134 दोनों गाड़ीयों में कुल 09 लोग बैठे थे । जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये वाहन की तलाशी ली गयी तो सभी ने अपना नाम 1.दीपक कुमार पुत्र संतोष राय निवासी ग्राम रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार 2. अंकित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार 3. राजकुमार पुत्र जयकिशोर राय निवासी ग्राम रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार 4. सरोज कुमार पुत्र रंगलाल चौधरी निवासी सिताब दीयर जयप्रकाश नगर थाना बैरिया जनपद बलिया बताया 5. आलोक कुमार पुत्र स्वः जलान्धर यादव निवासी तेलपा थाना नगर छपरा जनपद सारन बिहार 6. बीर कुमार चौधरी पुत्र वीरेन्द्र चौधरी निवासी राजापुर इंग्लिस थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा 7. अनुराग कुमार पुत्र भगवान राम निवासी पश्चिमी रोजा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार 8. राजकुमार चंदन पुत्र शत्रुघ्न सिंह कुशवाहा निवासी रौजा पोखरा थाना नगर छपरा जनपद सारन बिहार 9. रामानुज उपाध्याय पुत्र स्वं. जगन्नाथ उपाध्याय निवासी कुरेजी थाना गड़वार जनपद बलिया बताया । पकड़ी गयी एक्स .यू.वी. कार का गेट खुलवाकर तलाशी ली गयी तो एक कम्बल से ढकी हुई अंग्रेजी शराब की एक पेटी 100 पाइपर में कुल 12 बोतल व 03 पेटी ब्लन्डर प्राइड कुल 36 बोतल , सिग्नेचर 02 पेटी कुल 24 बोतल बरामद हुआ तथा ट्रक का केबिन चेक किया गया तो रायल स्टेज की 10 पेटी कुल 120 बोतल , आफिसर च्वाइस फ्रुटी कुल 16 पेटी कुल 768 पाउच इस प्रकार कुल 282 लीटर अंग्रेजी शराब विभिन्न कम्पनी की बरामद हुई । पुलिस द्वारा पकड़ी गयी अंग्रेजी शराब रखने व परिवहन करने के सम्बन्ध में पकड़े गये व्यक्तियों से लाइसेंस तलब किया गया नहीं दिखा सके । पूछताछ पर बताये की हममे से कुछ लोग बिहार के रहने वाले हैं जहां शराब की बन्दी चल रही है । हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जो अपने आर्थिक लाभ के लिए बिहार में शराब बन्दी होने के कारण वहां ऊचे दाम पर शराब विक्री हेतु लखनापार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान जिसके मालिक रजनिकान्त पाण्डेय पुत्र धनेश्वर पाण्डेय निवासी कुरेजी थाना गड़वार जनपद बलिया हैं की दुकान से उनको शराब की निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत देते हुये क्रय कर बिहार ले जाते रहते हैं । दुकान का सेल्स मैन रामानुज साथ में मौजूद है को पेटी के हिसाब से कमीशन दिया जाता है तथा यह कुछ दूर साथ चलकर अपना क्षेत्र पार करा देते है । पकड़े गए अपराधियों पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 375/24 धारा 60/63 Ex.Act व 61(2)/319(2)/318(4)/338/111 बी.एन.एस. पंजीकृत चालान मा0 न्यायालय किया गया । ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विश्वनाथ यादव सर्विलांस प्रभारी, निरीक्षक संजय सिंह SOG प्रभारी ,अपराध निरीक्षक नरेश कुमार मलिक थाना सिकन्दरपुर, आदि शामिल रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

किराये के मकान में जन्मदिन की पार्टी, फिर महिला डांसर के साथ कथित दरिंदगी; आठ पर FIR

फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…

4 hours ago

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 52 मुकदमों वाले चार आरोपियों पर शिकंजा, दो को लगी गोली

AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…

5 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

7 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

8 hours ago