फूलों की खेती से होता हैं परिवार का भरण पोषण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र बालू छापर के पास फूलों की खेती से चलता है राम प्रताप का परिवार। आपको बताते चले कि नगर पंचायत भलुअनी रहने वाले राम प्रताप कुशवाहा पुत्र राम नगीना कुशवाहा 2 एकड़ खेत बलुआ छापर में रेहन पर लेकर फूलों की खेती करते हैं,और इन फूलों को नजदीकी बाजारों में बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। इन फूलों की खेती से उनको 1 वर्ष में लगभग 2 लाख रुपये का बचत होता है जिससे अपने बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने का कार्य करते है।
इस दौरान राम प्रताप कुशवाहा ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी की तलाश में इस शहर से उस शहर में भटक रहे थे, लेकिन नौकरी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि मैने हिम्मत नहीं हारा और भारत के पुना, हिमाचल, आंध्र प्रदेश केरल सहित आदि कृषि विज्ञान केंद्रों से गेंदा के फूलों की खेती व गुलाब के फूलों सहित इत्यादि फसलों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
विगत दो वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र भाटपार रानी से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर दो एकड़ खेत में फूलों की खेती करना शुरू किया।उन्होंने बताया कि खेती की कुल लागत 60000 होता है खेती से हमको लगभग 1 लाख रुपये की आमदनी होता है, 10 मजदूरों को मजदूरी देने के बाद हमें प्रतिवर्ष अच्छा बचत हो जाता है, जिससे मैं अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। फूल नजदीकी बाजारो में ही बिक जाता है इसके लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ता हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

12 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

12 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

12 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

12 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

13 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

13 hours ago