विशाल टाकीज़ में स्थानांतरित किया गया बाढ़ नियंत्रण केंद्र
उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) बाढ का पानी तहसीलों व ब्लाकों में घुसने पर प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का स्थानांतरण विशाल टाकीज़ में कर दिया है। इस केन्द्र पर जिले से आये बाढ़ राहत सामग्री का वितरण बाढ प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। उधर लेखपालों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने संग्रह विभाग व विकास विभाग के कर्मचारियों को बाढ़ राहत में लगा दिया है।
एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बाढ पीड़ितों के लिए जिले से आई बाढ़ राहत किट का वितरण ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों के सहयोग से कराया जा रहा है। अब तक 52015 बाढ राहत किटों का वितरण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया गया है।
More Stories
जिलाधिकारी ने किया तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज
महत्वाकांक्षी योजना 2.0 अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की दी गई जानकारी
चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, सेवा समाप्ति तक की चेतावनी