“रात के सन्नाटे में भड़की लपटें — बैंक ऑफ इंडिया में मचा हाहाकार, लाखों का नुकसान”

🔥भयावह आग ने बैंक को बनाया राख — सिकंदरपुर में बैंक ऑफ इंडिया शाखा में देर रात लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा

रिपोर्ट -घनश्याम तिवारी बलिया

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।शनिवार की देर रात सिकंदरपुर कस्बे में स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रात लगभग 11 बजे शाखा भवन से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सिकंदरपुर अश्वनी कुमार मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

ये भी पढ़ें –🌅 जब समय ने गढ़े क्रांतिकारी मोड़ , जन्मे महान व्यक्तित्व और थमीं अनगिनत धड़कनें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से उत्पन्न हुई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे बैंक परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कंप्यूटर, सीसीटीवी, फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बैंक का ताला खुलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं।

ये भी पढ़ें –🌅 कैसे हुआ सूर्य का जन्म – जानिए 4.57 अरब साल पुरानी यह अद्भुत कहानी

कड़ी मशक्कत के बाद जब दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बैंक को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें –🌞 “रविवार का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और यात्रा दिशा”

चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया होता, तो पूरा भवन जलकर खाक हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और बैंक प्रशासन ने नुकसान का आकलन प्रारंभ कर दिया है।

ये भी पढ़ें –कौन-सी राशि के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, किसे रहना होगा सावधान!

इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया है। लोगों का कहना है कि अगर सूचना देने में थोड़ी भी देरी होती, तो पास की अन्य इमारतें भी आग की चपेट में आ सकती थीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 hour ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

20 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

23 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago