पांच वर्षीय मासूम जेई इंसेफेलाइटिस पाज़िटिव मिला, गांव में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की टीम पाज़िटिव मिले मासूम के घर पहुंच दवा फागिंग के साथ परिजनों में दवा किया वितरित

ग्राम पंचायत रतनपुर का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर निवासी मंतोष का 5 वर्षीय पुत्र 31 जनवरी को बीमार हुआ। परिजन आस-पास के प्राईवेट अस्पतालों में उसका इलाज कराए जब वह ठीक नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर रतनपुर सीएचसी पहुंचे जहां उसे डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिसकी जांच हुई तो जेई इंसेफेलाईटिस पाजिटिव की रिपोर्ट आई। रिपोर्ट मिलते ही शुक्रवार को मलेरिया निरीक्षक अक्षय कुमार, रतनपुर पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य कर्ता आशीष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पटेल व रामसेवक मरीज के घर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजन समेत आस -पास के कुल 9 लोगों की रक्त पट्टिका बनाया। एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराया साथ ही क्लोरीन की गोली वितरित किया और स्वास्थ्य शिक्षा दिया है। रतनपुर सीएचसी अधीक्षक आर के सिंह ने बताया कि जेई इंसेफलाईटिस की रिपोर्ट आने के बाद टीम को गांव मे भेजकर छिड़काव व फागिंग के साथ रक्त पट्टिका तैयार कराया गया है। मरीज ठीक है। साफ सफाई का निर्देश दिया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago