दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवा ब्लाक के रतनपुर वीआरसी पर दिव्यांग बच्चों को पढाने के लिए वीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय के नेतृत्व मे चल रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के पहले बैच का प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ।
समेकित शिक्षा के अन्तर्गत समावेशी शिक्षा के तहत नोडल प्रधानाध्यापक, इन्चार्ज प्रधानाध्यापकों का दिव्यांग बच्चों को पढाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण रतनपुर वीआरसी पर चल रहा था। पहले बैच का प्रशिक्षण 6 फरवरी को शुरू हुआ जिसमे 50 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक राजेश कुमार स्पेशल एजुकेटर (एच आई) अविनाश पटेल ( वी आई) ने शिक्षकों को ब्रेल लिपि,साईन लैंग्वेज और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को पढाने के लिए अफेजिया,डिस कैकुलिया,डिस ग्राफिया सहित तमाम विन्दुओं से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान प्रशिक्षण मे कृष्ण कुमार चौधरी , आशुतोष सिंह, चन्द्रशेखर,अर्जुन कुमार गुप्ता,गिरजा शंकर साहनी,महेश चौधरी, रूचि शर्मा,कैफुलबरा अंसारी,गोविन्द प्रसाद साहनी,चन्द्रभान चौहान, दिनेश कुमार यादव, अरूण कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, गुड्डू , अरूण मिश्र सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

12 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

1 hour ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

1 hour ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

2 hours ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

2 hours ago