गंगा-यमुना समेत पांच नदियां उफान पर, 22 जिलों में बाढ़ से तबाही — अखिलेश यादव का सरकार पर तंज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में बाढ़ की भयावह स्थिति पर चिंता जताते हुए योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू और घाघरा नदियां उफान पर हैं, जिससे 22 जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर होकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों से कटे इलाकों में लोगों को भोजन, पानी और दवा तक नहीं मिल रही, वहीं पशुओं की स्थिति और भी दयनीय है। उन्होंने कहा कि उरई में सड़कों पर पानी लबालब भरा है और कई मकानों की पहली मंजिल तक पानी घुस चुका है। प्रयागराज में हालात इतने बिगड़ गए कि 80 हजार प्रतियोगी छात्र अपने कमरे छोड़कर चले गए और 400 से अधिक लाइब्रेरियां बंद करनी पड़ीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश से लखनऊ की सड़कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है, एयरपोर्ट रोड सबसे खराब स्थिति में है। जगह-जगह जाम लग रहे हैं और हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि गड्ढा-मुक्त सड़कों के नाम पर आवंटित बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

अखिलेश ने बताया कि बाजरा और दलहन की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसान भारी चिंता में हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसा लगता है कि पूरी सरकार मठ में विश्राम करने चली गई है।”

प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान से हालात दिन-प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि बारिश का क्रम नहीं थमा तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago