सड़क हादसे में देवरिया के पांच की मौत, एक घायल का वाराणसी में इलाज जारी

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के अहरौला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन नंबर 213 के करीब शनिवार रात लगभग 11:00 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बांस लदे एक ट्रैक्टर–ट्राली में पीछे से टकरा गयी।
इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने रविवार को बताया कि हादसे में कैलाश (45),दुक्खी (43),गुड्डी (40),रानी (11) और नीतू (38) की मृत्यु हो गयी। कैलाश और नीतू पति पत्नी है। घायल किरण (40) नामक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से वाराणसी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल और मृतक सभी देवरिया जिले के महुआडीह के निवासी हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

4 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

24 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago