निकाय चुनाव: पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण सम्पन्न

अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश-सीडीओ


संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद में पीठासीन व मतदान अधिकारी (प्रथम) को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 39 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाना थाl जिसमें से 36 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा 03 लोग अनुपस्थित रहें।
मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी (प्रथम) का एक दिन का वेतन काटते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 का उल्लघन करने के कारण कार्यवाही की जाए।
हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर द्वारा पीपीटी पर सिलसिलेवार समझाते हुए बारिकी से प्रशिक्षित कियाl
इस दौरान ट्रेनर्स ने आधुनिक हेड फोन, माइक का प्रयोग किया जिससे कार्मिकों ने सहजतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरान्त निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर कराये गये प्रशिक्षण पर आधारित प्रश्नों पर परीक्षा भी ली गयी जिसमें संतोषजनक प्रगति पायी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सभी मतपेटी को खोलना, बंद करना व सील करने की प्रक्रिया को विधिवत सीख लें, जिससे मतदान दिवस में कोई समस्या न आए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज राम कुमार सिंह, स्टोनो बी. लाल, डीसीएमआईएस बेसिक बजरंगी, नाजिर अशफाक, कम्प्यूटर आपरेटर सागर, मो. काशिफ सहित प्रशिक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित आदि लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago