एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर मत्स्य पालक किसान उठायें लाभ : विजय

सीईओ ने मत्स्यजीवी एफएफपीसी का किया निरीक्षण, प्रगति के बारे में ली जानकारी

बरहज, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने सोमवार को मत्स्य जीवी फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का निरीक्षण किया और चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत से एफएफपीओ के प्रगति बारे में जानकारी ली I इस दौरान सीईओ ने मत्स्य पालकों से मुखातिब होते हुए मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की चर्चा की I उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन योजना मुख्य रूप से भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है, जिसका उद्देश्य मछली पालन (फिशिंग और एक्वाकल्चर) क्षेत्र का सतत और समग्र विकास करना है, जिसमें मछुआरों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के लिए ऋण और सहायता प्रदान की जाती है, ताकि मछली उत्पादन बढ़े और किसानों की आय दोगुनी हो सके। इसमें मछुआरों और उद्यमियों को लाभ देने के लिए ऋण गारंटी और ब्याज सहायता भी शामिल है I आगे उन्होंने कहा कि मत्स्य पालक कल्याण कोष, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना बीमा, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन आदि योजनायें मत्स्य पालकों के हित में हैं I मछुआ प्रतिनिधि रामधनी निषाद, जय प्रकाश निषाद, बृजा नन्द निषाद ने मत्स्यपालन से जुडी समस्याओं से अवगत कराया । इस अवसर पर राम लखन साहनी, अनिल कुमार साहनी, भीम शंकर सिंह, सतीश निषाद, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहें I

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

3 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

11 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

12 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

12 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

12 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

12 hours ago