पटना,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सरकार द्वारा TRE-4 (Teacher Recruitment Examination) की घोषणा के बाद भी STET (State Teacher Eligibility Test) की परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने पर छात्रों ने आज पटना की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की शुरुआत पटना के भिखना पहाड़ी इलाके से हुई, जहाँ सैकड़ों की संख्या में छात्र हाथों में तख्तियां लिए “पहले STET, फिर TRE” के नारे लगाते हुए मार्च पर निकले। यह विरोध मार्च पटना विश्वविद्यालय के समीप पहुंचा, जहां छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि बिना STET परीक्षा आयोजित किए TRE-4 का आयोजन पूरी तरह छलावा है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक पात्रता परीक्षा यानी STET नहीं ली जाती, तब तक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अधूरी और भ्रामक है। उनका तर्क है कि इससे योग्य अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर ही नहीं मिलेगा, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा।
TRE-4 से पहले अनिवार्य रूप से STET परीक्षा कराई जाए।
पात्रता तय किए बिना नियुक्ति प्रक्रिया न चलाई जाए।
शिक्षा विभाग अभ्यर्थियों की भावनाओं से खिलवाड़ न करे
प्रदर्शन के दौरान छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे थे, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…