चोरों ने चुराई बुलेट वाहन, पुलिस को दी तहरीर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया में एक व्यक्ति के बरामदे में रखी बुलेट वाहन, चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
उक्त गांव निवासी रवि राय, रविवार की रात में भोजन करने के बाद वह घर के अंदर सो गए। जबकि बुलेट बरामदे में रखी गई थी। सोमवार की सुबह उठे तो देखा कि बरामदे में रखी बुलेट गायब है। अगल बगल तलाशा किया लेकिन कहीं तो पता नहीं चला। कुछ लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति के घर के सामने, देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से थोड़ी दूर बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago