हापुड़/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। हापुड़ की नवीन मंडी क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास स्थित दुकानों में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन समय रहते उस पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे
फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) अरशद खान ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई।
उन्होंने कहा – “आग लगने की जानकारी मिलते ही तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। दो से तीन दुकानें आग से प्रभावित हुई हैं, लेकिन आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।”
नुकसान का आकलन जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
देवरिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के वरिष्ठ नेता और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…