बभनौली ग्राम विकास अधिकारी पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। तमकुही विकास खण्ड के रजवटिया न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत बभनौली के ग्राम विकास अधिकारी पर, राज्य सूचना आयुक्त ने पच्चीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए वेतन से तीन किस्तों में वसूली का आदेश दिया है। यही नहीं दिसम्बर माह में दिए गए एक अन्य आदेश में भी आयुक्त, ग्राम विकास अधिकारी पर पच्चीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया था। इस आदेश से सूचना देने में हीलाहवाली करने वालों में हड़कम्प की स्थिति है।
उक्त ग्राम पंचायत निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट नवंबर 2021 में सामुदायिक शौचालय के बावत आठ बिंदुओं की मांग की थी। सूचना न मिलने पर उन्होंने क्रमशः राज्य सूचना आयुक्त की शरण ली। नियत तिथि 27 जुलाई 2022 को ग्राम विकास अधिकारी भूप नारायण राव, आयुक्त के समक्ष पेश हुए समय मांगा। समय मिलने के बावजूद नियत 16 जनवरी 2023 को आयुक्त समक्ष न तो उपस्थित हुए और न ही सूचनाएं उपलब्ध कराई। इस पर आयुक्त ने 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड देते हुए वेतन से कटौती करने का आदेश दिया है। इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट प्रदीप सिंह ने सात बिंदुओं पर मांगी सूचना उपलब्ध न होने राज्य सूचना आयोग की शरण ली। गत 14 दिसंबर 2022 की सुनवाई के उपरांत सूचना न मिलने व लापरवाही बरतने पर, राज्य सूचना आयुक्त ने ग्राम विकास अधिकारी बभनौली पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया था।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

2 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

2 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

2 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago