गुम हुआ किसान मंगलवार की रात बेहोशी की हालत में मिला

जिला अस्पताल में इलाज जारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया निवासी, गुमशुदा किसान घटना के दूसरे दिन मंगलवार की रात, आठ बजे ग्राम पंचायत दुमही के मुरलीधर इंटरमीडिएट कालेज के पीछे झरही नदी के किनारे बेहोश मिला। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां होश में आने के बाद उसने बताया कि बाइक सवार बदमाश उठा ले गए थे। स्थिति में अपेक्षित सुधार न होने पर परिजनों ने उसे, बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उक्त गांव निवासी महिला भागमनी देवी ने मंगलवार को सेवरही पुलिस को सौंपे तहरीर में गुहार लगाई थी कि, उसके पति जो संविदा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में एबीडी के पद पर कार्य करते थे वे सोमवार को दिन में दो बजे खेत में यूरिया डालने गए थे। देरशाम तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरु हुई तो खेत से थोड़ी दूरी पर उनकी साइकिल, बाल्टी व खाद की बोरी मिली। उनको परिजनों द्वारा रिश्तेदारी, दोस्त मित्र व सभी जगहों पर तलाश कीया गया, लेकिन पता नहीं चल सका। भागमनी देवी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इसी बीच किसी राहगीर ने मंगलवार को रात आठ सूचना दी कि, एक व्यक्ति थानाक्षेत्र के ही मुरलीधर इंटरमीडिएट कालेज दुमही के समीप झरही नदी के तट पर बेहोशी की हालत में है। वहां पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों को सुरेंद्र बदहवास व बेहोशी की स्थिति में मिले। परिजन उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए। होश में आने पर उन्होंने बताया कि खाद छिटने के बाद वह नहर पार केला का खेत देखने चले गए,तभी एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने अपने पास बुलाया और मुंह पर कपड़ा लगा दिया। कपड़े में कोई नशीली पदार्थ होने के चलते सुरेंद्र बेहोश हो गए। उन्हें थोड़ा होश आया तो बदमाश उन्हें झरही के पास फेंक दिए और घटना के बारे में किसी से न बताने की धमकी दी। परिजन दूसरे दिन बुधवार को सुरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पीड़ित का बयान नहीं ले सकी थी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

2 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

2 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

2 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago