Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedकृषक दुर्घटना में मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता, एसडीएम ने...

कृषक दुर्घटना में मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता, एसडीएम ने वितरित किए चेक

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील प्रांगण में सोमवार को एक सादे समारोह के दौरान कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरूप चेक वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने अपने कर-कमलों से कुल 8 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए।

इस अवसर पर 6 किसानों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये तथा 2 किसानों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि राज्य सरकार की प्रधानमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दी गई है, जिसका उद्देश्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मृत अथवा अपंग हुए किसानों के परिवारों को राहत प्रदान करना है।

चेक वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि, “यह योजना राज्य सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रतीक है। दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को यह सहायता भले ही उनके नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन उनके पुनः जीवनयापन की राह को थोड़ा सहज बना सकती है।”

इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो, तहसील कर्मचारी एवं लाभार्थी परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। परिजनों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे सहायक कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments