Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवित्त मंत्री ने किया केंद्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी का...

वित्त मंत्री ने किया केंद्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन

विकसित भारत 2047’ के सपने को बताया साकार होता विज़न

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महानगर के जिला सहकारी बैंक में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी सेवा, सुशासन’, ग़रीब कल्याण और ‘सशक्त भारत’ की थीम पर केंद्रित है और इसे भाजपा शाहजहाँपुर महानगर द्वारा आयोजित किया गया है।
इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतियों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें डिजिटल इंडिया, जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत, और आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक पहलें शामिल हैं। इन योजनाओं ने पिछले 11 वर्षों में आम जनता के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है।
वित्त मंत्री ने उद्घाटन के अवसर पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक निर्णायक यात्रा पूरी की है। इन 11 वर्षों में जो आधारशिला रखी गई है, वही भारत को 2047 तक एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में मार्गदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शनी उसी बदलाव की कहानी कहती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत 2047 का लक्ष्य अब सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित कार्ययोजना बन चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति ने देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने में सक्षम बनाया है। ऑपेरशन सिंदूर अब भारत को नई नीति है। उद्घाटन के अवसर पर जिलाध्यक्ष महानगर शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष के.सी. मिश्रा, डीसीबी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक वैभव खन्ना, श्याम बाबू दीक्षित, आनंद प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित, श्रीदत्त शुक्ला, प्रियांशु रघुवंशी, मुकेश राठौर, पुनीत मिश्रा, विनायक कपूर, आकाश वर्मा, अनीत त्रिवेदी, गौरव शुक्ला, सुआलाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments