कुर्ला एल वार्ड के भ्रष्ट अधिकारियों की जेब भरो और जमकर करो अवैध निर्माण

हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजाभाऊ सोनटक्के ने की कारवाई की मांग,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला मे आचार संहिता व हाइकोर्ट के सख्ती के बाद भी अनधिकृत अवैध निर्माण करने पर अब तक पाबंदी लग पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक ताजातरीन मामला वार्ड क्र.166 अंतर्गत नूर हॉस्पिटल के समीप बैतून नूर बिल्डिंग के बगल मे एससीएलआर मार्ग कुर्ला स्टेशन रोड कुर्ला (प.)मे देव वृक्ष पीपल के पेड़ को काटकर ठेकेदार जावेद मलदार धड़ल्ले से कर रहा है अब यह सवाल कुर्ला के स्थानीय भ्रष्ट अधिकारी धनाजी हेर्लेकर व संदीप खरात पर उठता है। क्योंकि उक्त अवैध निर्माण में करोड़ों की काली कमाई कुर्ला के भ्रष्ट अधिकारी करते दिखाई दे रहे हैं।
चेंबूर के समाजसेवक व हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजाभाऊ सोनटक्के का कहना है की कुर्ला मे अवैधनिर्माण भष्ट अधिकारियों और भू-माफियाओं की वजह से हो रहा है। आगे चलकर यही भू-माफिया बिल्डर में तब्दील हो जाएगें है, और पुरे कुर्ला में अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल जाएगा । सोनटक्के ने कहा कि उक्त अवैध निर्माण पर धन उगाही के लिए एल वार्ड के भ्रष्ट कनिष्ठ अभियंता अमोल गवली ने एक बिचौलियों के जरिए इस अवैध निर्माण के पूरे खेल को किया हैं। जिसमें एक बिचौलिया दलाल उसी इलाके का है जो इस अवैध निर्माण पर नजर रख रहा है, और पुरी जानकारी वह एल विभाग मनपा के भ्रष्ट अधिकारियो तक पहुचा रहा है जिससे मनपा के भ्रष्ट कनिष्ठ अभियंता अमोल गवली प्रति स्केवेयर फिट के हिसाब से जमकर मलाई (रिश्वत )लिए है। अगर रिश्वत नही मिलती तो अब तक इस अवैध निर्माण को गिरा दिया गया होता । राजाभाऊ सोनटक्के का कहना है कि कुर्ला के 16 वार्डो मे मनपा एल वार्ड के भ्रष्ट अधिकारी अवैध निर्माणकर्ताओ व भूमाफियाओ के साथ साठगांठ रखते है और जहां भी भूमाफिया का अवैध निर्माण बनने वाला होता है वहां बिचौलिए दलाल के जरिए भ्रष्ट अधिकारियों तक प्रति स्केवायर फिट के हिसाब से तय रेट का हिस्सा पहुंचा दिया जाता है। अब चाहे भूमाफिया चाहे जैसे अवैध निर्माण करें मनपा को कोई मतलब नहीं होता है। सोनटक्के ने कहा कि हद तो तब हो जाती है कि भूमाफियाओ पर कार्रवाई न करके रिश्वत न मिलने पर मनपा के भ्रष्ट अधिकारी गरिबो के आशियानो को जमींदोज कर देते हैं। सोनटक्के का कहना है की कुर्ला एल विभाग मनपा के क्षेत्र के अवैध निर्माण का पैसा मनपा परिमंडळ 5 के उपायुक्त तक पहुचाया जाता है उन्होने कहा कि ऐसा नही है की मनपा के सभी उपायुक्त भ्रष्ट होते है लेकीन कुछ भ्रष्ट उपायुक्तो की वजह से मनपा की छवि खराब हो रही है उन्होने कहा की इमारत व कारखाने खाते के कनिष्ठ अभियंता सहाय्यक अभियंता कार्यकारी अभियंता व मुख्यतः सहआयुक्त को अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी होती है लेकीन यही अधिकारी कायदा अधिकारी के सहयोग से फर्जी कागजात के आधार पर टेम्प्रेरी स्टे दिलाने मे मदद करते है कारण यह भ्रष्ट अधिकारी या तो स्थानिक नेताओ के दवाब या फिर भ्रष्टाचार की वजह से अवैध निर्माण नही रोकते है।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

11 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago