संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके आधार पर पुनरीक्षण का कार्यक्रम दिनांक 27.10 2023 से 09.12.2023 चलेगा। दिनाक 25 11.2023 एवं 26 11 2023 को विशेष अभियान है। विशेष अभियान के दिन सभी बूथ लेबिल आफिसर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर समयान्तर्गत उपस्थित रहेगे।
उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची में अपना नाम, अपने परिवार का नाम देख ले, यदि नहीं है तो फार्म-6 भरकर अपना नाम सम्मिलित करा ले तथा यदि किसी की मृत्यु हो गयी है तो वह फार्म-7 भरकर नाम अपमार्जन करा सकते है एवं किसी के नाम, आयु लिंग एवं पता में कोई संशोधन है तो वह फार्म-8 भरकर अपना नाम संशोधन करा सकते है। यदि कोई मतदाता एक बूथ से दूसरे बूथ में अपना नाम संशोधन कराना चाहता है तो वह फार्म-8 भरकर दे सकते है।
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…