फाइलेरिया मरीजों ने व्यायाम का किया अभ्यास

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)6 सितम्बर 2022..
फाइलेरिया के प्रति जागरूकता के लिए बनकटा ब्लॉक के सोहनपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फॉर
एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों ने व्यायाम विधि से हाथी पांव के सूजन को कम करने का सन्देश मंगलवार को दिया। फाइलेरिया मरीजों ने व्यायाम का अभ्यास किया और अपने अनुभव साझा किये।

👉फाइलेरिया पेशेंट ग्रुप ने व्यायाम विधि अपनाने पर दिया जोर
इस मौके पर सीफार संस्था के प्रतिनिधि दीप नारायण पांडेय ने फाइलेरिया मरीजों को जागरूक करते हुए कहा कि फाइलेरिया के प्रमुख लक्षण हाथ और पैर या हाइड्रोसिल (अण्डकोष में सूजन) का होना होता है। फाइलेरिया चूंकि मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए बेहतर है कि मच्छरों से बचाव किया जाए। इसके लिए घर के आस-पास व अंदर साफ सफाई रखें। पानी जमा न होने दें और समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रहें। हाथ या पैर में कहीं चोट लगी हो या घाव हो तो फिर उसे साफ रखें। हाथी पांव प्रभावित अंग को साबुन से धोएं और फिर पानी सुखाकर दवाई लगा लें। उन्होंने कहा कि चिकित्सक द्वारा बताए गए व्यायाम विधि को अपनाने से सूजन नहीं बढ़ता। लगातार व्यायाम करने से सामान्य जीवन व्यतीत करने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि हाथी पांव के मरीज को पैर को रगड़ कर साफ करने से परहेज करना चाहिए।

-बनकटा ब्लॉक के सोहनपुर में फाइलेरिया मरीजों के लिए हुआ आयोजन
पैरों को बराबर रख कर आरामदेह मुद्रा में बैठना चाहिए। पट्टे वाला ढीला चप्पल पहनने के साथ सूजन वाली जगह को हमेशा चोट से बचाना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पेशेंट ग्रुप के सदस्यों और फाइलेरिया मरीजों ने व्ययाम की विधि का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में सीफार के ब्लॉक कोआर्डिनेटर सनोज कुमार यादव, कविलाल, बृजलाल, देवंती देवी, कुसुम देवी, मीना देवी, चंद्रावती देवी, बिंदू देवी, उदयमल प्रसाद, निधि तिवारी सहित कई फाइलेरिया मरीज मौजूद रहे।

👉व्यायाम विधि है कारगर

सोहनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय धर्मराज ने बताया कि व्यायाम के कारण हाथी पांव के सूजन में कमी हुई है। बैठक में हाथी पांव की नियमित सफाई और व्यायाम के माध्यम से हाथी पांव के सूजन को कम करने की बातें पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के माध्यम से बताई जाती है, जिससे इस बीमारी से अपना बचाव कर सकें। साथ ही अपने आसपास साफ सफाई रखने के प्रति भी जागरूक किया जाता है। इसके साथ ही अपने आस पास मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई की जानकारी दी जाती है।

संवादाता देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

शुक्रवार राशिफल: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कई राशियों के लिए नई…

14 minutes ago

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

10 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

11 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

11 hours ago