पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में मारपीट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी कम्हरियां मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पट्टीदारों में जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि जयराम चौहान पुत्र रामलाल चौहान 40 वर्ष निवासी छोटी कम्हरियां थाना कोतवाली का अपने ही पट्टीदार से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। जयराम चौहान ने एक देसी कुत्ता पाले हुए था। मंगलवार की सुबह कुत्ता दूसरे पट्टीदार के घर में घुस गया, पट्टीदार ने कुत्ते को मारकर पैर तोड़ दिया, जिसको लेकर जयराम चौहान पूछने गए तो पट्टीदार ने 6 लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडे से मारने पीटने लगा। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी शकुंतला देवी 35 वर्ष तथा छोटा भाई योगेंद्र चौहान 31 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें दूसरे पक्ष के पट्टीदार सचिन चौहान पुत्र मोहन चौहान 25 वर्ष, परमेश्वर चौहान पुत्र मोहन चौहान 36 वर्ष, शंभूनाथ चौहान पुत्र मोहन चौहान 34 वर्ष, आशा चौहान पत्नी परमेश्वर चौहान 35 वर्ष, नर्मदा देवी पत्नी शिवमणि 38 वर्ष। इस मारपीट में कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पहले पक्ष के जयराम चौहान की पत्नी भाई सहित तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही जयराम चौहान की हालत की गंभीरता देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

1 hour ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

1 hour ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

2 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

2 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

2 hours ago