तेलगांना में घर में लगी भीषण आग, 6 लोगों की झुलसकर मौके पर ही मौत

नयी दिल्ली एजेंसी।शनिवार को एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्य जिंदा जल गए। हादसे में घर के मालिक शिवय्या (50), उनकी पत्नी पद्मा (45), पद्मा की बड़ी बहन की बेटी मौनिका (23) और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई।यह घटना तेलंगाना के मंचर्याला जिले में हुई।

मंदमरी सर्कल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा, शिवय्या और उनकी पत्नी पद्मा तेलंगाना के मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में घर में रह रहे थे। पद्मा की भतीजी मौनिका, दो बेटियों और एक महिला, जिसका नाम शांतैया है, दो दिन बाद उनके साथ शामिल हुईं।

प्रमोद कुमार ने आगे कहा कि “पड़ोसियों ने रात 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच उनके घर में भीषण आग की लपटें देखीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और फिर पुलिस को दी। जब तक हम वहां पहुंचे, पूरे घर में आग लग चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, घर में मौजूद कुल छह सदस्यों की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

4 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

14 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

14 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago